Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर : गंदगी से अटी है जामसर में जलदाय विभाग की डिग्गियां,...

बीकानेर : गंदगी से अटी है जामसर में जलदाय विभाग की डिग्गियां, सरपंच ने जताया रोष..

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला मुख्यालय के गांव जामसर में जलदाय विभाग की ओर पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई गई डिग्गियां गंदगी से अटी पड़ी है।

इन डिग्गियों की लंबे अर्से से सफाई नहीं हुई और इनमें मृत पशुओं के शव भी पड़े रहते है। इससे डिग्गियों का पानी दूषित रहता है और जलदाय विभाग की ओर से इलाके के दो दर्जन से अधिक गांवों में इस पानी सप्लाई की जाती है।

सोमवार को डिग्गियों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे बीकानेर पंचायत समिति सरपंच एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने गंदले पानी से भरी इन डिग्गियों की हालत देखकर रोष जताया। एसोसिएशन के अध्यक्ष जामसर सरपंच इमरान शाह का आरोप है कि जलदाय विभाग की इन डिग्गियों में काई के साथ गंदगी पसरी पड़ी है।

बीते कई साल से इन डिग्गियों का गंदा पानी नजदीकी गांवों में सप्लाई किया जा रहा है। जो जलदाय विभाग की लापरवाही को उजागर करता है। सरपंच ने मामले को लेकर जिला कलक्टर को भी ज्ञापन भेजा गया है।

इसके जरिए मांग की गई है कि जलदाय विभाग की इन डिग्गियों की जल्द से जल्द सफाई कराई जाए,मौके पर पसरी गंदगी और झाडिय़ा हटवाई जाए, सुरक्षा की दृष्टि से डिग्गियों के चारों और फेंसिग कार्य करवाया जाए। प्रतिनिधि मंडल में डांडूसर सरपंच रामरतन,उप सरंपच सतपाल,कादर शाह और मुमताज शाह भी शामिल थे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!