Friday, May 3, 2024
Hometrendingबीकानेर : कोलायत में उप स्वास्थ्य केन्द्रों की सुधरेगी दशा, भवन निर्माण...

बीकानेर : कोलायत में उप स्वास्थ्य केन्द्रों की सुधरेगी दशा, भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com कोलायत विधान सभा क्षेत्र के सात उप स्वास्थ्य केन्द्रों की दशा सुधरेगी। इनके भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 87 लाख स्वीकृत किए गए हैं। इन सात उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों के निर्माण की राशि स्वीकृत करवाने पर ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी का क्षेत्र की जनता ने आभार जताया है।

ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि उपस्वास्थ्य केंद्र गंगापुरा के भवन निर्माण के लिए 41 लाख रुपए, उपस्वास्थ्य केंद्र मोडायत के लिए 41 लाख, उपस्वास्थ्य केंद्र सांखला बस्ती 41 लाख, उपस्वास्थ्य केंद्र खेतोलाई मुलवान के लिए 41 लाख रुपए, उपस्वास्थ्य केंद्र मेडी का मगरा के लिए 41 लाख रुपए, उपस्वास्थ्य केंद्र 4 एमएम भलुरी के लिए 41 लाख रुपए और उपस्वास्थ्य केंद्र मोटावतान के भवन निर्माण के 41 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं।

ऊर्जा मंत्री ने भवनों के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा का आभार व्यक्त किया है।
डाला।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular