Friday, April 26, 2024
Hometrendingबीकानेर : तीन दिन चलेगा ऊंट उत्सव, धोरों पर नाचेंगे ऊंट, तैयारी...

बीकानेर : तीन दिन चलेगा ऊंट उत्सव, धोरों पर नाचेंगे ऊंट, तैयारी बैठक…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेरAbhayindia.com अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव इस बार तीन दिनों तक चलेगा। पहले दिन पुराने शहर से लेकर सूरसागर तक हैरिटेज वॉक निकलेगी। दूसरे दिन के कार्यक्रम डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होंगे। वहीं एक दिन की सभी गतिविधियां रायसर के धोरों में आयोजित होंगी।

इस दौरान बर्ड फेस्टिवल एवं अमृता हाट का आयोजन होगा। प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी। शहर के सार्वजनिक स्थलों पर विशेष साज-सज्जा की जाएगी। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को ऊंट उत्सव की तैयारी बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीकानेर की कला, संस्कृति, खानपान और पर्यटन विकास की संभावनाओं के मद्देनजर महोत्सव को वृहद् स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में देशी और विदेशी मेहमान भागीदारी निभाएं, इसके प्रयास होंगे। उन्होंने कहा कि यह उत्सव 7 से 9 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसके तीन दिनों के कार्यक्रमोंं के प्रस्ताव गुरुवार तक उपलब्ध करवाने के निर्देश पर्यटन विभाग के अधिकारियों को दिए।

मेहता ने कहा कि महोत्सव के पहले दिन हैरिटेज वॉक होगी। यह पुराने शहर से होकर सूरसागर पहुंचेगी। जहां सांस्कृतिक संध्या के साथ पहले दिन के कार्यक्रमों का समापन होगा। वहीं दूसरे दिन डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होंगे। बीकानेर में ग्रामीण पर्यटन की संभावनों को देखते हुए इस बार एक दिन के सभी कार्यक्रम रायसर के धोरों में आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान ऊंट नृत्य एवं अन्य प्रतियोगिताएं होंगी।

जिला कलक्टर ने कहा कि महोत्सव आयोजन से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इसे सफल बनाने में जुट जाएं। महोत्सव के दौरान बीकानेर के खानपान और व्यंजन से जुड़ा होगा। वहीं इस दौरान कला क्षेत्र से जुड़ी सेलिब्रिटी को आमंत्रित करने के प्रयास होंगे। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए अमृता हाट का आयोजन भी इस दौरान करने पर चर्चा की गई। साथ ही बर्ड फेस्टिवल की रूपरेखा निर्धारण पर भी बातचीत हुई।

पर्यटन विभाग के उपनिदेशक भानू प्रताप ढाका ने महोत्सव के दौरान प्रस्तावित कार्यक्रमों के बारे में बताया तथा अब तक की गई तैयारी की जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, नगर विकास न्यास सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया, जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, पर्यटन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, सहायक पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular