







बीकानेरabhayindia.com राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय की ओर से बुधवार को विवेकानंद जयंती समारोह आयोजित किया गया।
समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रो. ब्रह्माराम चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई। उन्होंने युवाओं को जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने की बात कही।
मुख्य अतिथि के रूप में उप निरीक्षक राजस्थान पुलिस होशियार सिंह और पुस्तकालय विकास समिति के सदस्य असद अली असद थे। सिंह ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा करियर निर्माण के लिए विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी।
पुस्तकालय विकास समिति के असद अली ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों पर प्रकाश डाला। पुस्तकालय के पाठकगण बीका गुंजन, राहुल चौधरी, अशोक सिंह, योगेश हटीला, रजनीश मोदी, महेश पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन पुस्तकालय के अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने किया।



