Monday, May 6, 2024
Hometrendingबीकानेर: राज्य सरकार की घोषणाएं थोथी, बोले भाजपा नेता रवि शेखर...

बीकानेर: राज्य सरकार की घोषणाएं थोथी, बोले भाजपा नेता रवि शेखर…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com प्रदेश में राज्य सरकार महज घोषणाएं ही कर रही है। धरातल पर किसी तरह का कार्य नहीं हो रहा है, यह आरोप है भाजपा नेता रवि शेखर का।

आज बीकानेर में उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा नेता कहा कि राज्य की गहलोत सरकार जब से सत्ता में आई है, तब से लगातार घोषणाएं कर रही है और स्वीकृतियां दे रहे रही है।

लेकिन धरातल स्तर पर ऐसा कोई भी कार्य नहीं हुआ है जिससे कि गहलोत सरकार आम जनता के बीच अपनी उपलब्धियों को बताकर उनके साथ संवाद कर सके।

यह सरकार केवल केन्द्र सरकार की मंजूर परियोजनाओं के नाम पर स्वीकृतियां देकर आम जनता को गुमराह कर रही है।
केन्द्र सरकार की ओर से स्वीकृत परियोजनाओं का क्रेडिट खुद के नाम से करने के लिए स्वीकृतियों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। आज किसान, दलित, युवा, गरीब, महिला, हर वर्ग परेशान है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular