Thursday, June 25, 2026
HometrendingBikaner Sports : एनडी मॉडर्न स्कूल में जिला स्‍कूल सीनियर शतरंज प्रतियोगिता...

Bikaner Sports : एनडी मॉडर्न स्कूल में जिला स्‍कूल सीनियर शतरंज प्रतियोगिता आयोजित, पांच खिलाड़ी चयनित

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com स्थानीय एनडी मॉडर्न स्कूल में चल रही जिला स्कूल सीनियर वर्ग शतरंज प्रतियोगिता अंडर -17 लड़कों के वर्ग का उद्घाटन उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा ने मोहरा चलकर किया।इस अवसर पर उन्‍होंने सभी खिलाड़ियों को पूरी लगन तथा अनुशासन से खेलने की प्रेरणा देते हुए बताया कि इस वर्ग में जिले की टीम पूरे राज्य में विजेता बनने की क्षमता रखती है। साथ ही अंडर-17, 19 लड़कियों के और अंडर-19 लड़कों के वर्ग के मुकाबले आज पूरे हुए। इन तीनों वर्गो में प्रथम रहे पांच खिलाड़ी राज्य प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उन्‍होंने बताया कि प्रिया सांखला अंडर-19 में तथा सानिया जोशी अंडर-17 लड़कियों मेंं विजेता रही। अंडर-19 लड़कों में कृष राजेश विजेता बने। आयोजन सचिव संतोष व्यास डायरेक्टर एनडी मॉडर्न, महेंद्र आचार्य, सुनील हर्ष तथा पूरा स्टाफ सभी व्यवस्था देख रहा हे। बीडी हर्ष और आनंद व्यास तथा भानू आचार्य निर्णायक की भूमिका में कार्य कर रहे हैं। सहायक के रूप में डॉक्टर कृष्णा आचार्य, मुकेश जैन, भवानी शंकर आचार्य की टीम कार्य कर रही हैं।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!