Friday, May 3, 2024
HometrendingBikaner Sports : बेसिक पी.जी. कॉलेज में अन्तर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता शुरू

Bikaner Sports : बेसिक पी.जी. कॉलेज में अन्तर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता शुरू

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Bikaner. Abhayindia.com महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के अन्तर्गत बेसिक पी.जी. महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित अन्तर महाविद्यालय शतरंज (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय परिसर में रखा गया। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के अतिरिक्त कुल सचिव डॉ. बिट्ठल बिस्सा, विशिष्ट अतिथि राजकीय डूँगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र कुमार पुरोहित, शतरंज प्रतियोगिता के भीष्म पितामह एस. एल. हर्ष, महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामजी व्यास एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित उपस्थित रहे।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित ने बताया कि माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना उपरान्त शतरंज की चाल चलते हुए अतिथियों द्वारा इस भव्य कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. बिट्ठल बिस्सा, विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेन्द्र कुमार पुरोहित, एसएल हर्ष एवं रामजी व्यास द्वारा सभी खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए डॉ. बिट्ठल बिस्सा ने बताया कि शतरंज एक माइंड गेम है और इस प्रतियोगिता से विद्यार्थियों का दिमाग भी विकसित होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से खिलड़ियों को उनकी प्रतिभा को निखारने का अच्छा मौका मिलता है जो आगे चलकर एक महान के खिलाड़ी बनते हैं।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेन्द्र कुमार पुरोहित ने कहा कि आने वाला समय मशीन का है लेकिन मानव द्वारा तैयार किया हुआ मशीन का मेमोरी पावर कई गुणा ज्यादा होता है, इसलिए वह जल्दी चाल चल पाता है। शतरंज के जाने माने खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने कई बार मशीन को शतरंज में हरा दिया है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा इस खेल के माध्यम से अपने दिमाग को ज्यादा से ज्यादा विकसित करना चाहिए ताकि आने वाले समय में इस क्षेत्र और देश का नाम इस खेल में रोशन हो सके।

कार्यक्रम के दौरान एसएल हर्ष ने विद्यार्थियों को बताया कि खेल और अनुशासन का गहरा रिश्ता है, अनुशासित बच्चे ही आगे अच्छे खिलाड़ी बनते हैं। खेल में लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम करने का उत्साह जागृत होता है। उन्हांेने बताया कि खेल ही है जो हमें बताता है कि जीवन एक प्रतियोगिता है और खेल मनुष्य को जीवन का पाठ पढ़ाने का कार्य भी करते हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामजी व्यास ने बताया कि जिन्दगी में अक्सर खेल के महत्व को हम ध्यान नहीं देते हैं जबकि खेल में भाग लेने से सबसे पहले हमारे स्वास्थ्य पर उत्तम प्रभाव पड़ता है। व्यास ने बताया कि स्वस्थ रहने के अलावा, खेल में भाग लेने से हम दोस्ती और विश्वास की सहानुभूतियों को बढ़ा सकते हैं। खेलों में खेल भावना का होना भी जरूरी है। खेलों में हार-जीत से कटुता या अहंकार का भाव उत्पन्न नहीं होना चाहिए और खेलों में जीत के लिए नियमों का उल्लंघन करना भी अनुचित है। स्वस्थ प्रतियोगिता से ही खेलों में खेल भावना को बढ़ाया जा सकता है। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित ने बताया कि शारीरिक विकास के लिए एवं लक्ष्य के प्रति निष्ठावान होने के लिए खेलों में रुचि होना जरूरी है। खेलों के अधिकाधिक आयोजन से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्द्धा का विकास होता है जो कि भविष्य के लिए उन्हें मानसिक मजबूती प्रदान करता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार द्वारा राज्य, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तरीय लगभग 50 से अधिक शतरंज के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामजी व्यास एवं प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित द्वारा अतिथियों को उपरना एवं प्रतीक चिह्न भेंट करते हुए आभार प्रकट किया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular