Friday, May 3, 2024
Hometrendingबीकानेर : ताकि पर्यावरण रहे संरक्षित, बीकाणा वीरा केन्द्र ने लगाए पौधे...

बीकानेर : ताकि पर्यावरण रहे संरक्षित, बीकाणा वीरा केन्द्र ने लगाए पौधे…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस के मौके पर बुधवार को बीछवाल स्थित काऊ एंड बैल फार्म में पौधरोपण अभियान का आगाज किया गया।

यह अभियान 11 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान 400 नीम के एवं 400 देशी खेजड़ी के पौधें लगाए जाने हैं। बुधवार को 200 पौधें लगाए गए। इस अवसर पर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने पौधा लगाते हुए कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने जरूरी है।

उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना की। पार्षद सुमन छाजेड़ ने कहा कि पेड़ों से ऑक्सीजन मिलती है। इसके लिए यह सराहनीय कदम है। रेणु गुजरानी ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

संतोष नाहटा ने पर्यावरण पर गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में चारू नाहटा, संतोत नाहटा, प्रियंका जैैन, विक्रम सिंह, काऊ बेल फार्म के संस्थापक नवीन तंवर, भारती गहलोत, सुमन बोथरा, सरिता सेठिया, डॉ.आशु मलिक, मंजू बोथरा, सुषमा मोहता, ऋतु गौड़, विजयश्री बैद, अलका नाहटा,सोनम बोथरा, सरिता बोथरा आदि मौजूद रहे।

Preview YouTube video बीकानेर में महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल पंप के आगे जताया रोष

नई दिल्ली Abhayindia.com केन्द्र की मोदी सरकार ने बुधवार को मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया गया है। केन्द्र सरकार में मंत्री पद के लिए फेरबदल किया गया है।

इनमें नए चेहरों, जातियों एवं क्षेत्रों के लोगों को अवसर दिया गया है। इस बार कई मंत्रियों के इस्तीफे भी लिए गए है। प्रधानमंत्री मोदी मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल में इस बार राजस्थान के जोधपुर (पाली) मूल के अश्विनी वैष्णव को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। केन्द्र सरकार में 43 फेरबदल किए गए हैं।

वैष्णव वर्तमान में ओडिशा से राज्यसभा सांसद है। आईआईटी के बाद आईएएस भी बने। जोधपुर से गजेन्द्र सिंह शेखावत पहले से ही मोदी सरकार में है।

रातानाडा में खुशी…

वैष्णव के रातानाडा स्थित घर पर खुशी का माहौल है। उनके माता-पिता व भाई-भाभी बेहद खुश नजर आ रहे है। वैष्णव के पिता दाऊलाल इसे ईश्वर व बुजुर्गों के आशीर्वाद का फल मानते है।

वैष्णव कुछ समय तक पोर्ट ट्रस्ट से जुड़े रहे और बाद में अमेरिका चले गए। लेकिन वे पुन: भारत लौट आए। इसके बाद वे उड़ीसा सरकार के डिजास्टर मैनजमेंट सलाहकार बने।

यूपी चुनावों पर नजर…

मोदी सरकार ने उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मद्देनजर इस बार फेरबदल किया गया है। इसमें कई चेहरे नए दिखाई दे रहे हैं। यूपी चुनाव से ऐन पहले इस दलित समुदाय को बड़ी हिस्सेदारी दी गई है। इस बार तीन-तीन मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में सहयोगी पार्टी अपना दल की नेता अनुप्रिया सिंह पटेल को भी कैबिनेट में जगह दी गई है। सिंह की पार्टी अपना दल की राज्य के पटेल समुदाय में अच्छी खासी पकड़ मानी जा रही है। इसके अलावा पंकज चौधरी और बीएल वर्मा को भी ओबीसी मतदाताओं को साधने के लिए जगह दी गई है।

गृह राज्य से अब सात मंत्री…

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य से अब मंत्रिमंडल में 7 मंत्री हैं। इनमें गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जशंकर भी शामिल हैं। इसमें एस. जयशंकर गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं।

पुरुषोत्तम रुपाला और मनसुख मांडविया को भी प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा दर्शन जारदोष, मुंजपारा महेंद्र भाई और देवू सिंह चौहान को भी जगह दी गई है। गुजरात में भी अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्य में बेहतर प्रदर्शन किया था और बीजेपी किसी तरह बहुमत के आंकड़े को छू पाई थी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular