Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर : ताकि कोई भूखा ना सोए, भाजपा जस्सूसर मंडल की पहल

बीकानेर : ताकि कोई भूखा ना सोए, भाजपा जस्सूसर मंडल की पहल

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भाजपा जस्सूसर मंडल की ओर से चलाया जा रहा सेवा कार्य अनवरत जारी है। मंडल के अध्यक्ष मुकेश ओझा के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर पशुओं को हरा चारा खिलाया गया।

पक्षियों के लिए दाना, पानी, चुग्गा, डलवाया गया। साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर ओर गोचर भुमि पर पाळसिये लगाए गए। जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन मुहैया कराया गया। इसके अलावा मास्क वितरण कार्य, बच्चों के लिए बिस्कुट, हाथ धोने के लिए साबुन और सैनिटाइजर, काढा का वितरण करवाया है।

इस मौके पर मंडल महामंत्री चोरू लाल सुथार ने कहा कि भाजपा जस्सुसर मंडल 17 अप्रैल से लगातार जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट उपलब्ध करवा रहा है। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष जुगल आचार्य,आसकरण ओझा , रघुनाथ सिंह शेखावत, विधि प्रकोष्ठ के चतुर्भुज सारस्वत, किशन मूलचंद सोनी, चंद्र प्रकाश करनानी सहित कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!