Hometrendingबीकानेर : सिंध स्मृति दिवस मनाया

बीकानेर : सिंध स्मृति दिवस मनाया

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com भारतीय सिन्धु सभा महानगर के तत्वावधान में सिंध स्मृति दिवस मनाया गया। कोरोना काल के चलते एडवाइजरी की पालना करते हुए 14 अगस्त को झूलेलाल मंदिर सुदर्शना नगर पवनपुरी में हुए संक्षिप्त कार्यक्रम में भारत माता का पूजन किया गया ।

यहां मातृ शक्ति मंडली का प्रतिनिधित्व कांता हेमनानी ने किया। समाज के प्रमुखजन कमलेश सत्यानी की अध्यक्षता एवं हासानंद मंघवानी, मानसिंह मामनानी के सानिंध्य में विजय एलानी, किशन सदारंगगानी ने आयोजन की परंपरा और महत्ता बताई। टीकम पारवानी ने विभाजन और आजादी की पृष्ठभूमि बताते हुए सिंधी कौम को अपनी जन्मभूमि सिंध छोड़ने की कुर्बानी और तत्कालीन संघर्ष के बारे में जानकारी दी।

इसी कड़ी में ऑनलाइन आयोजन सम्भाग संरक्षक श्याम आहूजा के समन्वय में रखा गया। जिसका आकर्षण सिंधी बाल संस्कार शिविर की शिक्षिका गुंजन गंगवानी का सिंधी अबाणी बोली… गीत रहा। शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने अपने संदेश में सिन्धु समाज के सक्रिय योगदान व उनके राष्ट्रभक्ति व परिश्रम को रेखांकित किया। खेमचंद मूलचंदानी, शिवाजी आहूजा, हीरालाल रिझवानी, हीरालाल खथुरीया ने अपने सिंधी समाज के त्याग और कर्मशील प्रकृति का उल्लेख करते हुए परमार्थी के रूप में स्थापित होने की यात्रा पर प्रकाश डाला।

मुख्यवक्ता द्वय देवीचंद खत्री और मोहन थानवी ने अपने संबोधनों में  युवा और नई पीढ़ी को सिंधु संस्कृति अक्षुण्ण रखने के लिए आगे आकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया। ऑनलाइन कार्यक्रम में मातृ शक्ति भारती ग्वालानी सहित राजेश खेसवानी सुरेश खेसवानी  अनिल डेम्बला, विवेक आहूजा, केशव खत्री, जमनलाल गजरा ने भी वीडियो चैट से भागीदार निभाई।

 

 

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!