Thursday, May 9, 2024
Hometrendingबीकानेर: श्री प्रीति क्लब ने मनाया गणगौर उत्सव, गीतों से बांधा समां...

बीकानेर: श्री प्रीति क्लब ने मनाया गणगौर उत्सव, गीतों से बांधा समां…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com श्री प्रीति क्लब की ओर से आज गणगौर उत्सव मनाया गया। इस दौरान गवरजा माता की पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया।

श्री प्रीति क्लब के नवचयनित अध्यक्ष नारायण दास दम्माणी ने कोरोना के इस अदृश्य दानव से संसार के लोगों की रक्षा करने की गवरजा माता से अरदास की। नारायण बिहानी एवं भतमाल पेड़ीवाल ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। महिलाओं ने गवरजा के पारम्परिक गीतों प्रस्तुतियां दी जिसमें कामीनी कल्याणी, अनिता मोहता, प्रिया झंवर, सन्ध्या दम्माणी, दुर्गा बिहानी, शकुन्तला दम्माणी, उषा कोठारी, सीमा करनानी, कोमल, शशि कोठारी, लक्षमी दम्माणी ने भागीदारी निभाई।

अध्यक्षता प्रमुख समाज सेवी नरसिंह मीमाणी ने की। पवन राठी ने महेश वाणी की प्रस्तुति दी। पूर्व अध्यक्ष घनश्याम कल्याणी एवं पूर्व सचिव नारायण दास दम्माणी की ओर से किए गए समाज सेवा के कार्यों की संग्राहिका को प्रस्तुत किया। महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन को लेकर याज्ञवल्क्य दम्माणी, नारायण डागा, जगदीश कोठारी, अशोक बागडी, राजेश मोहता आदि ने भागीदारी निभाई।
संचालन प्रिया झंवर ने किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular