Tuesday, May 26, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर : स्कूल पाठ्यक्रम में कटौती पर शेखावत ने जताया विरोध

बीकानेर : स्कूल पाठ्यक्रम में कटौती पर शेखावत ने जताया विरोध

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर स्कूली पाठ्यक्रम में भारतीय स्वाभिमान के नायक महाराणा प्रताप से संबंधित स्कूली पाठ्यक्रम में कटौती करने पर आपत्ति जताते हुए विरोध जताया है।

शेखावत ने अपने बयान में कहा है कि महाराणा प्रताप राजस्थान के ही नहीं, बल्कि भारत भर के स्वतंत्रता और स्वाभिमान के नायक हैं और हम सभी भारतीय उनके चरित्र से प्रेरणा ग्रहण करते हैं। राजस्थान में स्कूली पाठ्यक्रम में जिस तरह से महाराणा प्रताप के चरित्र चित्रण को काट छांट करके छोटा किया गया है, यह पाठ्यक्रम निर्माण समिति के राजनीतिकरण का ही परिणाम है।

बीकानेर शहर के चार थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू

शेखावत ने कहा है कि महापुरुषों के मान मर्दन करने से कोई राजनीतिक हित नहीं सधने वाला, बल्कि हम हमारे नायकों का मान मर्दन करके न केवल हमारे इतिहास और संस्कृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी हम गर्त में धकेलने का काम कर रहे हैं।

बीकानेर में एक्सिस बैंक के संक्रमित मिले कर्मचारी इन क्षेत्रों के हैं रहने वाले…

शेखावत ने अपने पत्र में चेतावनी दी है कि अगर समय रहते भारतीय इतिहास के नायकों के विरुद्ध प्रतिकूल टिप्पणियों को नहीं हटाया गया तो सड़क पर आने को मजबूर होना पड़ेगा। शेखावत ने मुख्यमंत्री को पाठ्यक्रम संशोधन प्रकरण में हस्तक्षेप करके पूर्ववर्ती पाठ को ही लागू करने की मांग की है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!