Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर: एनसीसी की सात राज बटालियन ने चलाया जागरूकता अभियान, नो मास्क,...

बीकानेर: एनसीसी की सात राज बटालियन ने चलाया जागरूकता अभियान, नो मास्क, नो मूवमेंट की लिए किया प्रेरित…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जन अनुशासन पखवाड़े के तहत बुधवार को एनसीसी की सात राज बटालियन की ओर से अंबेडकर सर्किल, पीबीएम अस्पताल रोड, तुलसी सर्किल आदि क्षेत्रों में कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर के प्रति जागरुकता का अभियान चलाया गया। इस दैरान सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से प्रकाशित ‘नो मास्क, नो मूवमेंट’ के स्टीकर चस्पा किए गए।

बटालियन के सीनियर अण्डर ऑफिसर हितेश शर्मा ने बताया कि बटालियन के कैडेट्स की ओर से इन क्षेत्र की दुकानों, ई-मित्र केन्द्रों, डेयरी बूथों सहित ऑटो रिक्शा और दुपहिया वाहन चालकों को गाइडलाइन की अनुपालना का आह्वान किया गया। साथ ही मास्क लगाने, सोशल डिसटेंसिंग रखने एवं बार-बार हाथ धोने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान एनसीसी की सात राज बटालियन के अंडर ऑफिसर तुषार बजाज एवं इतिश्री राजावत भी मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!