Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingबीकानेर: वरिष्ठ नागरिक बोले, 'टीका' पूर्णतया सुरक्षित, मंगल टीका जागरुकता अभियान

बीकानेर: वरिष्ठ नागरिक बोले, ‘टीका’ पूर्णतया सुरक्षित, मंगल टीका जागरुकता अभियान

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com कोविड वैक्सीनेशन के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से जिला कलक्टर नमित मेहता की पहल पर चल रहे ‘मंगल टीका जागरुकता अभियान’ के तहत शनिवार को वृद्धजन भ्रमण पथ पर शिविर आयोजित हुआ।

ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने कोविड वैक्सीनेशन एवं इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सभी पात्र व्यक्ति का वैक्सीनेशन करवाएं एवं कोरोना के खिलाफ सुरक्षाचक्र मजबूत हो, इसके मद्देनजर यह अभियान शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि इसके तहत आमजन से समझाइश की जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ जनों ने भी टीके को पूर्णतया सुरक्षित बताया। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के बाद उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। पॉलिटेक्निक कॉलेज के सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष 80 वषीय डॉ. एम. पी. शर्मा ने बताया कि उन्होंने 5 मार्च को वैक्सीनेशन करवाया।

इसके बाद उन्हें कोई दिक्कन नहीं हुई। इसी प्रकार उरमूल डेयरी के सेवानिवृत्त लेखाकार 63 वर्षीय हरिकिसन वर्मा, 64 वर्षीय अनिल कुमार चौपड़ा, 63 वर्षीय सत्यनारायण पुरोहित एवं दुर्गेश कंवर ने भी वैक्सीनेशन करवाए जाने, इससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी वैक्सीनेशन करवाएं।

गांव की चौपालों तक देंगे जानकारी…

जिला प्रशासन की ओर से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान् में चल रहे अभियान के तहत 8 से 12 मार्च तक घर-घर पहुंचकर वैक्सीनेशन के प्रति जागरुकता का संदेश दिया जाएगा। इसके लिए पांच दिवसीय ‘शहर के पाटों से, गांव की चौपालों तक’ अभियान चलाया जाएगा। अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि जिले के समस्त बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, नर्सिंग स्टूडेंट्स तथा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के अन्य कार्मिक पांच दिनों तक जागरुकता का सघन अभियान चलाएंगे। इस दौरान डोर-टू-डोर संपर्क करेंगे और पात्र लोगों को टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करेंगे। इसी प्रकार 9 मार्च को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों में जागरुकता कार्यक्रम होंगे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!