Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर : शास्त्री नगर में सुरक्षा व सौन्दर्यकार्यों का लोकार्पण रविवार को

बीकानेर : शास्त्री नगर में सुरक्षा व सौन्दर्यकार्यों का लोकार्पण रविवार को

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com शास्त्री नगर रेजिडेंट सोसायटी के तत्चावधान में काॅलोनीवासियों  के सहयोग से श्रमदान और अर्थदान के सहयोग से सुरक्षा एवं सौन्दर्य कार्यों का लोकापर्ण रविवार को सुबह ग्यारह बजे काॅलोनी की वीर हनुमान वाटिका में होगा।

 

शास्त्री नगर रेजिडेंट सोसायटी के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, जिला कलक्टर नमित मेहता, अतिरिक्त कलक्टर नगर व कार्यवाहक सचिव नगर विकास न्यास सुनीता को आमंत्रित किया है। गुप्ता ने बताया कि शास्त्री नगर में रहने वाले लोगों ने वर्तमान दौर  में बढ़ रही चोरी, डकैती और लूट की घटनाओं के मध्य नजर सुरक्षा के लिए परस्पर सहयोग से अत्याधुनिक सुविधाओं से काॅलोनी का सौन्दर्यकरण, सुरक्षा और पौधरोपण का कार्य किया गया  है। सफाई कार्य में नगर निगम का सहयोग रहा।

 

 

 

उन्होंने बताया कि शास्त्री नगर में प्रवेश के लिए पांच द्धार बनाएं लगाएं गए है, प्रवेश केवल एक गेट से होगा। संदिग्ध लोगों की आवाजाही पर पर नजर रखने के लिए 32 कैमरे लगवाएं गए हैं। गेट व सी.सी.टी.वी.कैमरों से लोगों की सुरक्षा बढेगी तथा अपराधिक घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। काॅलोनी को हरा भरा रखने के लिए विभिन्न तरह के 500 पोधों का रोपण किया गया है तथा मुख्य मार्ग पर फेन्सिंग कर रंग बिरंगे फूल लगवाएं गए हैं। काॅलोनी के पास नाले में पशुओं के गिरने से रोकने के लिए लोहे के तार की  फेन्सिंग की गई है।

 

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!