Hometrendingबीकानेर : SDM वर्मा ने संवेदशील मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

बीकानेर : SDM वर्मा ने संवेदशील मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने पंचायत समिति बीकानेर, की विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर, व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

वर्मा ने ग्राम पंचायत गाढवाला, नापासर, मूण्डसर, रामसर व सींथल के संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया और आवश्यश्क दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इन मतदान केन्द्रों की सुरक्षा के लिए किए गए बंदोबस्त, विशेषयोग्यजनों के लिए की गई व्यवस्था तथा छाया-पानी आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पुलिस अधिकारी पवन भदौरिया, एसएचओ, पटवारी और गिरदावर उपस्थित रहे।

तृतीय चरण के लिए भाटिया चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त 

बीकानेर। पंचायत राज आम चुनाव 2020 के तृतीय चरण के चुनाव के लिए अतिरिक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा रचना भाटिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

पर्यवेक्षक के लाईजनिंग आॅफिसर के लिए सहायक निदेशक माध्यमिक शिक्षा मुनीराम लेघा को नियुक्त किया गया है। यह जानकारी एडीएम प्रशासन ए.एच.गौरी ने दी।  उन्होंने बताया कि चुनाव पर्यवेक्षक भाटिया के मोबाईल नम्बर 9649272424 है। इस पर कोई भी सम्पर्क कर, अपनी परिवेदना प्रस्तुत कर सकता है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular