Friday, May 17, 2024
Hometrendingबीकानेर : बच्चों साथ झूमकर नाचे सांता, क्रिसमस पर चर्च में...

बीकानेर : बच्चों साथ झूमकर नाचे सांता, क्रिसमस पर चर्च में हुई आराधना, देखें वीडियो…… …

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेरAbhayindia.com ‘जिंगल बेल्स…जिंगल बेल्स…जिंगल ऑल द वे…मधुर संगीत के साथ बजती इस मीठी धुन पर थिरकते बच्चे और सांता क्लॉज।

बीकानेर : बच्चों साथ झूमकर नाचे सांता, खुशी का पर्व है क्रिसमस, बता रहे हैं जमित मार्कर…
Preview YouTube video बीकानेर : बच्चों साथ झूमकर नाचे सांता, खुशी का पर्व है क्रिसमस, बता रहे हैं जमित मार्कर…

एक दूसरे को गले मिलकर पर्व खुशी मनाते मसीही समुदाय के लोग। कुछ ऐसा नजरा था आज सुबह सर्किट के समीप स्थित सेंट माक्र्स सीएनआई चर्च का। जहां पर यीशू मसीह के जन्म का पर्व क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोगों के साथ ही अन्य समुदाय के लोग भी शामिल हुए।

चर्च में आराधना कराते हुए।

चर्च में रेव्ह.क्रिस्टिना डेनियल के सान्निध्य में मुख्य अराधना की गई। प्रभू यीशू के जन्म से संबंधित बाइबिल पाठ व उनका वाचन प्रसारित किया गया। इस मौके पर चर्च को रंगीन रोशनियों, गुब्बारों से सजाया गया। वहीं विशेष रूप से चरनी और क्रिसमस ट्री को सजाया गया। इसके बाद चर्च परिसर के गार्डन में सांता क्लॉज व रेव्ह.क्रिस्टिना डेनियल के सान्निध्य में केक काटा गया।

बीकानेर में क्रिसमस की धूम
Preview YouTube video बीकानेर में क्रिसमस की धूम

सांता क्लॉज ने बच्चों के साथ झूमकर डांस किया। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ सांता के साथ लय-ताल मिलाया। सांता ने बच्चों को गिफ्ट और चॉकलेट बांटे। इस मौके पर बच्चों को उपहार भेंट किए गए। मीडिया प्रभारी जमित मार्कर ने बताया कि घरों में भी आज के दिन केक काटकर खुशी मनाई गई। एक दूसरे के घर पर जाकर क्रिसमस की बधाईयां बांटी, शुभकानाएं दी। इससे पूर्व शुक्रवार रात्रि को यीशू के जन्म दिन के समय मसीही समुदाय के लोगों ने कैरल्स का आयोजन किया। लोगों के घर पर जाकर यीशू का संदेश सुनाया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular