Hometrendingबीकानेर : तीन दिन से जारी है सेनेटाइज छिड़काव, मंडियों, थानों व...

बीकानेर : तीन दिन से जारी है सेनेटाइज छिड़काव, मंडियों, थानों व चौकियों को….

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका के नेतृत्व में तीसरे दिन सोमवार को अनाज मंडी, फल-सब्जी मंडी, नया शहर चौकी, टे्रफिक थाना, महिला थाना, मुक्ताप्रसाद चौकी सेनेटाइज छिड़काव करवा कर संक्रमण से मुक्ति के प्रयास किए गए।

रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट व पूनमचन्द झंवरी देवी कच्छावा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सोमवार को सेनेटाइज किया गया। ट्रस्ट के रमेश भाटी ने बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार उक्त क्षेत्रों में सेनेटाइज छिड़काव किया गया। इस दौरान दौरान शंभु गहलोत, आनन्द सोनी, राजेन्द्र शर्मा, लक्की पंवार, गौरीशंकर देवड़ा, संजय स्वामी, नरेश राणा, आदर्श शर्मा, लक्ष्मण सिंह, रामचन्द्र सैन आदि शामिल रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular