Friday, May 17, 2024
Hometrendingबीकानेर : संवित सोमगिरि महाराज ब्रह्मलीन, शहर में छाई शोक की लहर...

बीकानेर : संवित सोमगिरि महाराज ब्रह्मलीन, शहर में छाई शोक की लहर…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेेर Abhayindia.com शिवबाड़ी स्थित लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता संवित सोमगिरि महाराज का मंगलवार रात को निधन हो गया था, बुधवार को उनकी देह को भू समाष्टि कर पंच महाभूतों मं विलीन किया गया।

संवित सोमगिरि महाराज 78 वर्ष के थे। 30 अप्रेल से उनका करोना का उपचार चल रहा था। लेकिन करोना के ठीक होने केे बाद भी सांस लेने मं तकलीफ होने पर उन्हें टीबी एवं श्वसन रोग विभाग के आई.सी.यू. भर्ती कराया गया।

श्वसन रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.गुंजन सोनी के अनुसार मंगलवार रात को उनका एक फेफड़ा फट गया था। तत्काल उन्हें श्वास के लिए ऑपरेश्न कर नली लगाई गई लेकिन ऑक्सीजन में बढ़ोतरी नहीं हुई। चिकित्सकों के अनुसार संवित सोमगिरि अस्पताल में चल रहे उपचार से संतुष्ट थे। हर समय प्रभु स्मरण व गीता श्लोकों का स्मरण करते रहते थे। चिकित्सकों के अथक प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

उनके शिष्य स्वामी विमर्शानंद गिरि के अनुसार सोमगिगि के लौकिंक देह को सुबह नौ बजे भू समाष्टि कर पंच महाभूतों में विलीन किया गया।

इंजीनियरिंग करने के बाद कुछ वर्ष जोधपुर इंजीनियरिंग महाविद्यालय में शिक्षण कार्य किया। इसी दौरान स्वामी ईश्वरानंद गिरि से दीक्षा लेकर संन्यासी बन गए। कुछ वर्षों तक माउंट आबू में गुरुजी के सान्निध्य में धर्म आध्यात्म के गुढ़ रहस्यों को समझा और जाना।

श्री धनीनाथ गिरि मठ पंच मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी सोमेश्वरानंद भारती ने स्नेह,आत्मीयता व विद्वता, धर्म के प्रति निष्ठा के कारण शिवबाड़ी के लालेश्वर महादेव मंदिर में 24 नवम्बर 1994 को अधिष्ठाता बनाया गया।

उन्होंने शिवबाड़ी के जीर्णोंद्धार व विकास के अनुकरणीय कार्य किए वहीं गीता प्रतियोगिता के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की। गीता को जन-जन तक पहुंचाया, भगवत गीता के मर्म को समझाया। लाखों विद्यार्थियों को श्रीमद भगवत गीता से जोड़ा। उन्होंने खेल में भी रूचि दिखातें हुए शूटिंग रेंज की स्थापना की।

-शिव कुमार सोनी वरिष्ठ स्वतंत्र सांस्कृृतिक पत्रकार 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular