Saturday, June 20, 2026
Hometrendingबीकानेर : गांधी जीवन दर्शन कार्यक्रम में गूंजा 'साबरमति के संत तूने...

बीकानेर : गांधी जीवन दर्शन कार्यक्रम में गूंजा ‘साबरमति के संत तूने कर दिया कमाल…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला प्रशासन, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति एवं सिंथेसिस संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रविंद्र रंगमंच में राष्ट्रीय कवि प्रदीप से प्रेरित नागपुर की सुर संगम संस्था की ओर से राष्ट्रभक्ति गीत और भजन माला कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के पथ पर चलते हुए देश को अंग्रेजों की दासता से मुक्ति दिलाई। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और इन्हें आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर राज्य भर में पिछले तीन वर्षों से महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर आधारित गतिविधियां आयोजित हो रही हैं। इनके माध्यम से हमारे बच्चे और युवा गांधी के विराट व्यक्तित्व को समझ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कवि प्रदीप के गीतों देश में जन चेतना जगाई। इन गीतों ने अमन, चैन और भाईचारे का सन्देश दिया। उनकी स्मृति में गठित सुर संगम संस्था द्वारा भावी पीढ़ी तक इन गीतों और इनके पीछे छिपी भावना को पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के प्रिय गीत ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए के साथ हुई। सुर संगम की ओर से डॉ. मनोज साल्पेकर ने कार्यक्रम का समन्वय किया। डॉ. सुरभि ढोमने और अमर कुलकर्णी ने ‘जहां डाल-डाल पर सोने की चिडिय़ा, मेरे देश की धरती, रघुपति राघव राजा राम, साबरमति के संत तूने कर दिया कमाल, ए मालिक तेरे बंदे हम और दूसरों का दुखड़ा दूर करने वाले जैसे देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए तो पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। सभी ने महात्मा गांधी और उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ढोलक पर सुभाष वानखेड़े, ऑक्टोपैड पर विक्रम जोशी, सिंथेजाइजर पर महेंद्र ढोले, वायलिन पर अमर सेंडे तथा गिटार पर मनोज चिरागले ने संगत की।

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक संजय आचार्य ने बताया कि राष्ट्रीय कवि प्रदीप के गीतों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने में बड़ा योगदान दिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार सभी 33 जिलों में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समितियां गठित की गई हैं। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की ओर से पूर्व में प्रश्नोत्तरी और पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव कन्हैया लाल झंवर, पूर्व महापौर मकसूद अहमद, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा, यशपाल गहलोत, जिया उर रहमान, डॉ. बि_ल बिस्सा, डी पी पचीसिया, सुनीता गौड़, बाबू जय शंकर जोशी, सलीम भाटी, जुगल राठी, रामरतन धारणिया, सुनीता गौड़, नगर विकास न्यास के पूर्व सचिव उम्मेद सिंह तंवर, कमल कल्ला, एसएल हर्ष, शिवलाल गोदारा, राजेश चूरा, सिंथेसिस के मनोज बजाज, श्वेत गोस्वामी, जेठमल सुथार आदि मौजूद रहे।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!