Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर : प्रवासियों व अन्य परिवारों को राशन अब 26 जून तक

बीकानेर : प्रवासियों व अन्य परिवारों को राशन अब 26 जून तक

AdAdAdAdAdAdAdAdAd
बीकानेर abhayindia.com प्रवासियों एवं अन्य 36 श्रेणियों के पात्र परिवारों को राशन दिए जाने की तिथि को आगामी 26 जून तक बढ़ा दिया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर ने बताया कि पूर्व में यह तिथि 21 जून तक निर्धारित की गई थी जिसे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने अब 26 जून तक बढ़ा दिया है। इस संबंध में सभी उचित मूल्य दुकानदारों को संशोधित तिथि 26 जून तक प्रवासियों एवं अन्य 36 श्रेणियों के पात्र परिवारों राशन वितरित करने  हेतु निर्देशित किया गया है।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!