Thursday, May 15, 2025
Hometrendingबीकानेर : भाजपा जस्सूसर मंडल के बूथों पर राशन किट और मास्क...

बीकानेर : भाजपा जस्सूसर मंडल के बूथों पर राशन किट और मास्क वितरण

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com भाजपा जस्सूसर मंडल टीम ने “मेरा बूथ कोरोना मुक्त” एवं सेवा ही संगठन 2 कार्यक्रम के तहत मंडल के बूथों पर 25 राशन की किट एवं 13000 मास्क और  काढा वितरण का कार्यक्रम किया।

 

भाजपा जस्सुसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश ओझा के नेतृत्व में “मेरा बूथ कोरोना मुक्त” कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के सानिध्य में मंडल के सभी बूथों पर जिसमें कच्ची बस्तियों और अंतिम छोर तक रहने वाले जरूरतमंद लोगों परिवारों के बीच 251 राशन की किट का वितरण किया गया।

 

 

इस कार्यक्रम के मार्गदर्शक जिला संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के हाथों से सेवा संगठन कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसके तहत मुक्ता प्रसाद की झुग्गी झोपड़ियों में सभी जरूरतमंद और अंतिम छोर के व्यक्तियों बच्चों और महिलाओं को बड़ी संख्या में मास्क पहनाने का कार्य तथा साथ ही 13000 मास्क वितरण का कार्य किया गया। इसके साथ ही मंडल के महामंत्री चोरूलाल सुथार और जितेंद्र सिंह जी राजवी वरिष्ठ भाजपा नेता के तत्वाधान में काढा वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसमें प्रत्येक वार्ड के अलग-अलग प्रभारी एवं सह प्रभारियों ने सभी जरूरतमंदों को करीब 15000 लोगों तक काढा वितरण का कार्य संपन्न करवाया।

 

 

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा ने कहा कि हम पंडित दीनदयाल जी के मार्गदर्शन पर चलने वाले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण हमेशा अंतिम छोर के व्यक्तियों तक पहुंचकर उनकी हर संभव सहायता करने के लिए प्रयासरत रहते हैं और इसी कार्यक्रम के तहत पिछले 1 साल से  और वर्तमान में 17 अप्रैल 2021 से लगातार 45 दिनों से जरूरतमंदों को एवं कोविड-19 मरीजों को सुबह शाम भोजन के करीब 12000 बारह हजार  की संख्या में भोजन पैकेट वितरण का कार्य किया जा चुका है और लगातार भोजन वितरण का कार्य जारी है। कोरोना वॉरियर्स कर्मवीरो में पुलिसकर्मियों और चिकित्सा कर्मियों का स्वागत भी मंडल द्वारा किया गया। कोरोना कालखंड जस्सूसर मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर अनवरत जन सेवा कार्य किया जा रहा है।

 

 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह  ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी जेपी नड्डा और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला संगठन के तत्वावधान में जस्सूसर मंडल निरंतर जन सेवा कार्य कर रहा है। जो बहुत ही सराहनीय और अतुलनीय है।

 

मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा भारतीय जनता पार्टी बीकानेर जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ सुषमा बिस्सा, निर्मला खत्री, एडवोकेट अशोक बोबरवाल, पूर्व जिला मंत्री जितेंद्र सिंह राजवी, मंडल के महामंत्री चोरू लाल सुथार, एडवोकेट भारत भूषण भाखर, काढा वितरण संयोजक एडवोकेट चतुर्भुज सारस्वत, मास्क का वितरण संयोजक  आसकरण ओझा,जिला सदस्य राजकुमार पारीक, आनंद व्यास, सेनेटाइज संयोजक पार्षद प्रतिनिधि एवं मंडल उपाध्यक्ष जुगल किशोर आचार्य, मंडल उपाध्यक्ष रघुनाथसिह शेखावत, मंडल के मीडिया संयोजक किशन मूलचंद सोनी, बूथ अध्यक्ष भंवर लाल शर्मा, पार्षद गण डॉ सुधा आचार्य, मानक लाल कुमावत एवं भाजयुमो नेता शेखर इच्छपुलियानी, मंडल के कोषाध्यक्ष  चंद्रप्रकाश कल्याणी आदि अनेकों कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

 

Ad Ad Ad Ad
- Advertisment -

Most Popular