Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingबीकानेर : रंजना कोचर वीतराग पथ की ओर अग्रसर, घर-घर हो रहा...

बीकानेर : रंजना कोचर वीतराग पथ की ओर अग्रसर, घर-घर हो रहा अभिनंदन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd
बीकानेर abhayindia.com कोचरों के चौक की निवासी रंजना कोचर वीतराग पथ की ओर अग्रसर होने जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र कोचर ने बताया कि 30 वर्षीय रंजना को 6 मई 2021 को पालीतना तीर्थ धाम में दीक्षा प्रदत्त की जाएगी।
कोचर ने बताया कि दीक्षा का मार्ग आसान नहीं है, काफी संघर्ष के बाद इस मार्ग की ओर कोई बढ़ सकता है। रंजना ने 11 वर्ष पूर्व ही दीक्षा लेना ठान लिया था। माता-पिता ने अपनी दुलारी को दीक्षा की आज्ञा प्रदान नहीं की। गुरु कृपा व प्रबल इच्छाशक्ति के चलते अब रंजना कोचर वीतराग पथ की ओर निकल चुकी हैं। सुरेन्द्र कोचर ने बताया कि दीक्षा से पहले दीक्षार्थी को जैन समाज बन्धु अपने घर आमंत्रित करते हैं और  चरणों को जल व दूध से धोकर माला पहना कर श्रीफल देकर  उनका स्वागत किया जाता है।
दीक्षार्थी रंजना का भी इसी तरह घर-घर अभिनन्दन हो रहा है। दीक्षार्थी रंजना के कुमकुम की थाली में पगलिए करवाए जाते हैं। जैन धर्म की जय जयकार के साथ ही दीक्षार्थी अमर रहे दीक्षा लेने वालों को धन्यवाद जैसे शब्दों का उच्चारण करते हैं।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!