Thursday, May 14, 2026
Hometrendingबीकानेर : रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट संवित् सोमगिरिजी की स्मृति में...

बीकानेर : रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट संवित् सोमगिरिजी की स्मृति में उपलब्ध करवाएगा स्वास्थ्य उपकरण

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com धर्म परायण व संतों का सान्निध्य हमें सद्मार्ग दर्शाता है। संतों द्वारा प्रशस्त किए मार्ग पर चल कर ही मानव जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। यह उद्गार गुरुवार को नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने संवित् सोमगिरिजी महाराज को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के दौरान व्यक्त किए।

पूर्व चैयरमेन रांका ने बताया कि स्वामीजी प्रेरणा पुंज थे, उनके बताए सिद्धांत जीवनभर प्रेरित करते रहेंगे। संवित् सोमगिरिजी महाराज की स्मृति में रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 1100 स्टीम वेपोराइजर व 500 ऑक्सीमीटर जरुरतमंदों के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं।

ट्रस्ट के कुलदीप यादव ने बताया कि उक्त स्वास्थ्य उपकरण जरुरतमंद को समय पर मिले इसके लिए 50 सदस्यों को 50 स्थानों के लिए प्रतिबद्ध किया गया है। उक्त 50 सदस्य जरुरतमंद को यह उपकरण उपलब्ध करवाएंगे, जो कि आवश्यकता समाप्त होने पर वापस जमा किए जाएंगे। ट्रस्ट के यादव ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा सेवा कार्य करके स्वामीजी को श्रद्धांजलि श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। इस दौरान  पवन महनोत, रमेश भाटी, अमित जांगिड़, भगवती प्रसाद गौड़, मोहम्मद ताहिर, शंभु गहलोत, पंकज गहलोत, भगवान सिंह मेड़तिया, ओम राजपुरोहित, राजेन्द्र व्यास, गौरीशंकर देवड़ा, शंकरसिंह राजपुरोहित, लक्की पंवार, आनन्द सोनी, जय उपाध्याय, टेकचन्द यादव, दिनेश सांखला आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

रेमडेसिविर इंजेक्‍शन कालाबाजारी के तीनों आरो‍पी पुलिस रिमांड पर, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!