Friday, May 15, 2026
Homeराजस्थानबीकानेर~रमजान, पाणेचा और आनंद बने ब्लॉक अध्यक्ष

बीकानेर~रमजान, पाणेचा और आनंद बने ब्लॉक अध्यक्ष

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

 

जयपुर/बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर दी। प्रदेश के सभी 400 ब्लॉक में अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के ‘ए’ ब्लॉक का अध्यक्ष रमजान कच्छावा को बनाया गया है, जबकि ‘बी’ ब्लॉक पर अभी किसी की नियुक्ति नहीं की गई है। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के ‘ए’ ब्लॉक का अध्यक्ष मगन पाणेचा को तथा ‘बी’ ब्लॉक का अध्यक्ष आनंद सिंह सोढ़ा को बनाया गया है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने उक्त नियुक्तियों की पुष्टि करते हुए कहा है कि सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों से संगठन को मजबूत करने के संबंध में बातचीत हुई है। वे अपने वार्ड, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड-वार्ड आमजन की समस्याओं को चिन्हित करेंगे।

ये हुई चूक…

प्रदेश कांगे्रस की ओर से रविवार को घोषित की गई ब्लॉक अध्यक्षों की सूची में बड़ी चूक हुई है। इसमें एक मृत व्यक्ति को ब्लॉक अध्यक्ष बना दिया। यह बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बी ब्लॉक को लेकर हुई है। इस बारे में पीसीसी चीफ सचिन पायलट के हवाले से खबर आई है कि जल्द ही नया नाम घोषित कर देंगे।

फिर मिला मौका

प्रदेश स्तर पर जारी हुई कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों की सूची के अनुसार ज्यादातर ब्लॉक में पुराने अध्यक्षों को ही फिर मौका दिया गया है। ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को तवज्जो दी गई है। पिछले दिनों पीसीसी में हुई बैठकों के बाद प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने जल्द ही ये सूची जारी करने के संकेत दिए थे। उल्लेखीय है कि कांग्रेस ने शनिवार को बड़ा बदलाव करते हुए आठ जिलाध्यक्षों की घोषणा की थी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!