Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : रेल कर्मचारियों का अधिवेशन 12 को, पोस्टर का हुआ विमोचन...

बीकानेर : रेल कर्मचारियों का अधिवेशन 12 को, पोस्टर का हुआ विमोचन…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com उत्तर-पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ का अधिवेशन 12 सितम्बर को रेलवे क्लब में आयोजित किया जाएगा। इससे जुड़े कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कुमार शादी ने बताया कि अधिवेशन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंगलवार को पोस्टर का विमोचन किया गया। कर्मचारी संघ की बैठक भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में हुई और अधिवेशन की तैयारियों के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सभी ब्रांचों से प्रतिनिधित्व हो इसकी विस्तार से चर्चा हुई साथ ही सभी कर्मचारियों की भागीदारी रही।

सदस्य भारतीय रेलवे मजदूर संघ जगदीश शर्मा, महामंत्री अजय त्रिपाठी, उप महामंत्री अमर सिंह सिहाग, जोनल आई टी प्रभारी विनय झां, मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, मंडल मंत्री हनुमानदास, मंडल कोषाध्यक्ष दीनदयाल पूनियां, मंडल उपाध्यक्ष सुनील सादी, लालगढ़ ब्रांच सचिव बाबूलाल, बीकानेर ब्रांच सचिव नीलेन्द्र, ब्रांच सचिव वर्कसाप रमेश चौधरी, सुनील कुमार, कपिल सहारण सदस्य शामिल हुए।

बीकानेर : निजीकरण के खिलाफ रेल कार्मिकों का प्रदर्शन बुधवार से…

बीकानेर Abhayindia.com ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन के देशव्यापी आह्वान पर निजीकरण के खिलाफ दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन बुधवार से होगा। इस क्रम मे नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के निर्देशानुसार बीकानेर मंडल की वर्किंग कमेटी (मंडल के प्रमुख पदाधिकारियो) की वर्चुअल मीटिंग हुई जिसकी अध्यक्षता प्रमोद यादव अध्यक्ष नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन ने की। इसमें बीकानेर मंडल के सभी शाखा अध्यक्ष एवं शाखा सचिव ने भाग लिया। रेल कार्मिकों में निजीकरण को लेकर रोष है।

इसी को लेकर रेल कर्मचारी 8 व 9 सितबर को अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। जोनल अध्यक्ष अनिल व्यास के अनुसार बीकानेर मंडल की समस्त दस शाखाएं लालगढ़, बीकानेर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, बठिण्ड़ा सिरसा, हिसार, चूरू, रतनगढ़, सादुलपुर के अधीन समस्त स्टेशनों, मुख्यालयों एवं मंडल कार्यालय पर कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस के लिए सभी शाखाओ के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की है। बीकानेर मुख्यालय पर यह प्रदर्शन 8 सितबर को अवध आसाम लालगढ़ ट्रेन पर शाम 7 बजे एवं 9 सितबर को शाम 06:00 बजे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय बीकानेर के मुख्य गेट पर किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!