Saturday, May 18, 2024
Hometrendingबीकानेर : पुष्करणा महिला मंडल करेगी शृंगार पेटी का वितरण...

बीकानेर : पुष्करणा महिला मंडल करेगी शृंगार पेटी का वितरण…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com पुष्करणा सावे पर जहां कई संस्थाएं सक्रिय भागीदारी निभा रही है। वहीं पुष्करणा महिला मंडल भी पीछे नहीं है।

सचिव शारदा पुरोहित ने बताया कि प्रत्येक सावे की भांति सावा 2022 में भी पुष्करणा महिला मण्डल पुष्करणा समाज के जरूरतमंद पुष्करणा परिवारों की कन्याओं के विवाह में सहयोग के लिए खिरोड़ा व शृंगार पेटी वितरण कार्यक्रम 15 फरवरी को जस्सूसर गेट स्थित मूमल गार्डन में करेगा।

अर्चना थानवी की अध्यक्षता में हुई मण्डल की बैठक में इसकी रूपरेखा तय की गई। राजकुमारी व्यास के अनुसार इस सावे में पुष्करणा समाज की महिलाएं एक कदम आगे बढ़ाते हुए एकजुटता का परिचय दे रही है। बीकानेर मण्डल अध्यक्ष अर्चना थानवी के नेतृत्व में कई शहरों में गठित हुए पुष्करणा महिला मंडल के अध्यक्षों व सदस्यों का विशेष सहयोग रहेगा साथ ही पुष्करणा सखी ग्रुप भी सहयोग कर रहा है। अहमदाबाद महिला मण्डल की लक्ष्मी आचार्य, संध्या पुरोहित, फलौदी महिला मंडल की अध्यक्ष चन्द्रकला बोहरा,जयपुर महिला मण्डलअध्यक्ष अंशु हर्ष, जैसलमेर महिला मण्डल की अरुणा व्यास, कोलकाता से गिरजा पुरोहित सहयोग कर रही है।

मुम्बई से जया व्यास व जोधपुर से काजू पुरोहित ने भी सहयोग किया है, इसके अलावा बीकानेर मण्डल उपाध्यक्ष डॉ. विजय लक्ष्मी व्यास ने विशेष सहयोग किया जा रहा है। बैठक में जमना व्यास, सीमा पुरोहित, वीणा आचार्य, डॉ विजयलक्ष्मी व्यास, कृष्णा व्यास ने विचार रखे। सावे में विवाह मितव्ययता से हो इसका ध्यान रखने के लिए प्रत्येक खिरोड़े में पांच किलो की सामग्री दी जाएगी। महिलाओं के इस प्रयास से समाज को एक दिशा अवश्य मिलेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular