Hometrendingबीकानेर : पुष्करणा महिला मंडल संस्थान ने डिस्पेंसरियों को भेंट किये कोविड टेस्टिंग...

बीकानेर : पुष्करणा महिला मंडल संस्थान ने डिस्पेंसरियों को भेंट किये कोविड टेस्टिंग बूथ

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com पुष्करणा महिला मंडल संस्थान ने कोरोना के चलते सेवा कार्य मे अपना कदम बढ़ाया।शहरी क्षेत्रों में बढ़ते हुए कोरोना प्रकोप को देखते हुए पुष्करणा महिला मंडल संस्थान ने कोविड योद्धाओ की सुरक्षा हेतु डिस्पेंसरियों में कोविड टैस्टिंग बूथ भेंट किये।

मण्डल अध्यक्ष अर्चना थानवी ने बताया कि भुजिया बाजार डिस्पेंसरी नम्बर 2 औऱ नत्थूसर गेट डिस्पेंसरी नम्बर 6 में मण्डल द्वारा टैस्टिंग बूथ दिए गए हैं। बूथ डाक्टर राहुल हर्ष की प्रेरणा से दिए गए हैं। इन डिस्पेंसरियो मे लगातार कोविड टैस्टिंग कैम्प लग रहे हैं।मण्डल सदैव सेवा कार्य को तटपर है सेवा के अध्याय में एक और पन्ने को लिखा है।मण्डल सचिव शारदा पुरोहित ने कहा कि मण्डल के सदस्यों में महामारी के चलते जनकल्याण हेतु अनेक कार्य किये हैं राशन किट, मास्क,  फेसशील्ड वितरण और अब कोविड जाँच बूथ का वितरण।

पुष्करणा समाज की वापी निवासी अर्चना लक्ष्मण पुरोहित, मण्डल अध्यक्ष अर्चना थानवी,  कोषाध्यक्ष मीनाक्षी हर्ष, मण्डल सदस्य इंदु पुरोहित,जमना व्यास,  सुमन ओझा जोशी,वरुणा पुरोहित,अनुपम्मा रँगा,सुनीता व्यास शारदा पुरोहित औऱ रेखा आचार्य के सहयोग से किया गया। दोनों डिस्पेंसरी इंचार्जों ने मण्डल के इस कार्य की प्रसंशा की औऱ धन्यवाद ज्ञापित किया।

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

https://youtu.be/Pw5MYw20zic
Attachments area

Preview YouTube video सबसे पहले निष्पक्ष खबरें देता है अभय इंडिया : हाफिज फरमान अली

 

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!