बीकानेर abhayindia.com कोरोना संक्रमण से पशुपालन विभाग कार्मिकों को बचाने के लिए पुष्करणा महिला मंडल की ओर से अतिरिक्त निदेशक पशुपालन विभाग बीकानेर को सेनेटाइजर मशीन भेंट की गई।
इस अवसर पर पुष्करणा महिला मंडल संस्थान की अध्यक्ष अर्चना थानवी, डॉ रजनी हर्ष सचिव शारदा पुरोहित भी मौजूद रही। साथ ही अतिरिक्त निदेशक डॉ रेनू गोयल, पशुपालन विभाग के शकील अहमद ने कार्यक्रम में सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत मे डॉ रेनू गोयल ने पुष्करणा महिला मंडल संस्थान का आभार व्यक्त किया।
बीकानेर : श्रीमाली प्रशासनिक अधिकारी पद पर नियुक्त
बीकानेर abhayindia.com सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज में नवसृजित पद प्रशासनिक अधिकारी पद पर महाविद्यालय के अर्जुन कुमार श्रीमाली, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी को प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में गठित चयन समिति की अनुशंषा पर की गई।
प्रशासनिक अधिकारी पद पर प्रथम बार महाविद्यालय में पद्स्थापित मंत्रालयिक संवर्ग द्वारा पदोन्नति से पद भरे जाने पर सभी डाक्टर एवं कार्मिको द्वारा खुशी जाहिर की गई एवं प्रधानाचार्य डाॅ. एस. एस. राठौड़ द्वारा किये गये विशेष प्रयासो की सराहना की गई।