Tuesday, May 14, 2024
HometrendingBikaner Politics : हिंदू जागरण मंच के जेठानंद व्यास भाजपा में शामिल

Bikaner Politics : हिंदू जागरण मंच के जेठानंद व्यास भाजपा में शामिल

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Bikaner Abhayindia.com राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ की विचारधारा से जुडे एवं हिन्‍दू जागरण मंच के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य जेठानंद व्‍यास औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्‍होंने आज भाजपा जिला मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने जेठानंद व्यास को पार्टी का दुप्पटा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलवाई। जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा संघ निष्ठ जेठानंद व्यास के भाजपा ने शामिल होने से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को व्यास के अनुभव का लाभ मिलेगा और पार्टी को मजबूती मिलेगी।

महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा जेठानंद व्यास के भाजपा में शामिल होने से शहर की पूर्व व पश्चिम विधानसभा में पार्टी की जीत निश्चित होगी और कमल खिलेगा। इस अवसर पर भाजपा शहर जिला महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय, मंत्री मनीष सोनी, कैलाश भार्गव, कमल आचार्य, शैलेश गुप्ता उपस्थित रहे।

आपको बता दें कि इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। हिन्‍दू नेता जेठानंद व्‍यास बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट के सशक्‍त दावेदार भी माने जाते हैं। चुनाव से ऐनवक्‍त पहले व्‍यास की भाजपा में औपचारिक ज्‍वॉइनिंग से राजनीतिक हलके में चर्चा का बाजार भी गरम हो गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular