Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में पुलिस के कड़े तेवर : लूट के आरोपियों की सरेबाजार...

बीकानेर में पुलिस के कड़े तेवर : लूट के आरोपियों की सरेबाजार पैदल परेड निकाली, बुलवाया- अपराध करना पाप है…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नयाशहर थाना पुलिस ने कोठारी अस्‍पताल के पास एक व्‍यक्ति की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट करने के मामले के आरोपियों की आज सरेबाजार पैदल परेड निकाली। पुलिस ने आरोपियों से बुलवाया- अपराध करना पाप है…। अपराधियों की सरेराह हुई इस परेड के दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

 आपको बता दें कि यह वारदात नया शहर थाना इलाके में उस समय हुई थी जब सोयाबीन तेल कंपनी का कर्मचारी कैश लेकर जा रहा था। आरोपियों ने योजना बनाकर उसकी आंखों में मिर्च डाल दी और नकदी लूटकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कावेंद्र सागर ने विशेष टीम का गठन किया। एएसपी सौरभ तिवारी के सुपरविजन और थाना प्रभारी की अगुवाई में टीम ने तकनीकी जांच और गहन पूछताछ के बाद छह आरोपियों को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!