Hometrendingबीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई : गुम हुए 170 मोबाइल फोन ढूंढ...

बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई : गुम हुए 170 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले, कीमत करीब 40 लाख रुपए

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुम हुए 170 मोबाइल फोन ढूंढ निकालने में सफलता हासिल की है। इस अभियान में साइबर पुलिस टीम सहित जिले के विभिन्न पुलिस थानों की टीमें शामिल रही। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अलग-अलग राज्यों में पहुंचकर इन खोए हुए मोबाइल फोनों को बरामद किया। बरामद किए गए मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

एसपी सागर ने बताया कि बरामद मोबाइल फोनों के वास्तविक मालिकों की पहचान की जा रही है, जिसके बाद नियमानुसार उन्हें उनके मोबाइल फोन लौटाने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है, बल्कि यह भी साबित हुआ है कि तकनीक के माध्यम से खोई हुई संपत्ति को वापस पाना संभव है।

थानेवार मोबाइल बरामद

साइबर सैल कार्यालय से 60

पुलिस थाना नयाशहर 21

पुलिस थाना कोटगेट 20

पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ 09

पुलिस थाना नोखा 08

पुलिस थाना साइबर 06

पुलिस थाना कोलायत 06

पुलिस थाना खाजूवाला 05

पुलिस थाना जामसर 05

पुलिस थाना जेएनवीसी 05

पुलिस थाना कोतवाली 04

पुलिस थाना बीछवाल 03

पुलिस थाना नाल 03

पुलिस थाना देशनोक 02

पुलिस थाना एमपी नगर 02

पुलिस थाना पूगल 01

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular