Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर पुलिस : थानाप्रभारी को किया सस्‍पेंड, यह था मामला...

बीकानेर पुलिस : थानाप्रभारी को किया सस्‍पेंड, यह था मामला…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिप्सम माफिया पर लगाम कसने में नाकाम रहने समेत पीडि़त की एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी करने पर जिला पुलिस के बज्जू थाना प्रभारी राणीदान चारण को निलम्बित कर दिया गया है।

रेंज पुलिस महानिरीक्षक जोश मोहन के निर्देश पर सीआई रानीदान को निलम्बित कर दिये जाने की खबर से जिला पुलिस हल्कों में हलचल सी मची हुई है। जानकारी के अनुसार सीआई रानीदान चारण के खिलाफ रेंज मुख्यालय में लगातार शिकायतें मिल रही थी,पिछले दिनों बज्जू इलाके के एक परिवादी ने रेंज मुख्यालय में परिवाद पेश कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की गुहार लगाई।

बताया जाता है कि रेंज महानिरीक्षक के निर्देशों के बावजूद सीआई बज्जू ने थाने में एफआईआर दर्ज नहीं की। इस मामले को लेकर परिवादी ने दो दिन पहले उच्च शिक्षामंत्री की जन सुनवाई में भी अपना पीडि़त ने पुलिस थाने में केस दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। जानकारी में रहे कि प्रदेश पुलिस महानिदेशक ने अभी पिछले दिनों की निर्देश जारी किये थे कि थानों में पीडि़त की एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी करने वाले थानेदारों को बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!