Hometrendingबीकानेर पुलिस : फिरौती के मामले गंगाशहर थाना पुलिस ने एक और...

बीकानेर पुलिस : फिरौती के मामले गंगाशहर थाना पुलिस ने एक और आदतन अपराधी को दबोचा

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com गंगाशहर थानान्‍तर्गत तुलसी समाधि के पास स्थित दिनेश दैया से फिरौती के रुपये की मांग को लेकर उसके मकान फायरिंग की वारदात करने के मामले में गंगाशहर थाना पुलिस ने एक और सफलता प्राप्‍त कर ली है। पुलिस ने इस वारदात में लिप्‍त आदतन अपराधी रतिराम उर्फ रितेश जाट पुत्र कालूराम को गिरफ्तार कर लिया है।

गंगाशहर थानाप्रभारी सुभाष बिजारणियां ने बताया कि आरोपी रतिराम मूल रूप से गांव रामसर एवं हाल तिलक नगर का रहने वाला है। इस मामले में कल दो इनामी आरोपियों हरिओम रामावत व नवीन उर्फ सोनू पुत्र विजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।

थानाप्रभारी बिजारणियां ने बताया कि इस संगीन मामले में रतिराम उर्फ रितेश पुत्र कालूराम जाट फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक भोलाराम, कांस्‍टेबल रामनिवास, गैनाराम की टीम लगातार दबिश दे रही थी। आखिरकार आरोपी को दबोच लिया गया। रतिराम आदतन अपराधी है, इसके खिलाफ कई अन्‍य मुकदमे भी दर्ज है। उक्‍त अपराधी थाना स्‍तर पर वांछित है तथा पूर्व में गंगाशहर में डकैती की योजना बनाते भी गिरफतार हो चुका है।

बीकानेर : गंगाशहर पुलिस थाने की बड़ी कार्रवाई, दो इनामी बदमाश दबोचे, हथियार…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular