







बीकानेर Abhayindia.com जयनारायण व्यास कॉलोनी क्षेत्र के पॉश एरिया में करीब पांच महीने पहले गाड़ी में तोड़फोड़ कर युवक पर हमला करने के मामले में इनामी आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इस मामले में पुलिस ने अब तक सात अपराधियों को अरेस्ट कर लिया है।
प्रकरण के अनुसार, परिवादी विकास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 03.07.2025 के वक्त 01.10 पीएम पर मैं व्यास कॉलोनी मे मेरी केम्पर गाड़ी से खड़ा था तभी अप्रार्थी शिव गोदारा, विष्णु बांगूड़ा, बाला राठौड़, राहुल विश्नोई, सीताराम, सुनिल ज्याणी, शिवलाल कस्वां, गांधी कस्वां, राकेश रिटोड़, अल्ताफ व 10-15 अन्य ने मेरे साथ लाठी व सरियों से मारपीट की तथा मेरी केम्पर गाड़ी को गाडियों से टक्कर मारकर तोड़फोड़ की गई। इस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान अनुष्ठा कालिया सहायक पुलिस अधीक्षक सदर के सुपुर्द किया गया।
उक्त दर्ज प्रकरण में आरोपियों को पकडने के लिए टीमों का गठन किया गया। महानिरीक्षक पुलिस हेमंत शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिह सागर व अति. पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर चक्रवर्ती सिह राठौड़ के निर्देशन व अनुष्ठा कालिया सहायक पुलिस अधीक्षक वृत सदर के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी जेएनवीसी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा लगातार आसूचना संकलन की गई। आसूचना के आधार पर हैड कांस्टेबल मुकेश मय टीम द्वारा मुल्जिमान की तलाश करते हुए वांछित 10 हजार रूपये का इनामी आरोपी शिवशंकर उर्फ शिवा पुत्र हरिराम जाट उम्र 24 साल निवासी जम्भेश्वर मन्दिर के पास, चुंगी चौकी पीएस मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर को दस्तयाब किया गया। आरोपी पर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट, मारपीट आदि गंभीर धाराओं में अलग-अलग थानों में 07 आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज है।
कार्यवाही करने वाली टीम
विक्रम तिवाड़ी पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना जेएनवीसी
मुकेश कुमार हैडकानि 43 पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर
हरफूल कानि 1671 पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर
सुशील कानि 803 पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर




