






बीकानेर Abhayindia.com जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने शहर में बढ़ती चोरियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए सात चोरों को अरेस्ट किया है। पुलिस महानिरीक्षक हेमंत शर्मा, पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवती सिंह राठौड़, सीओ सदर अनुष्ठा कालिया के सुपरविजन में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की टीमों ने यह कार्रवाई की है।
प्रकरण के अनुसार, परिवादी सुनील लोट ने 25 जनवरी को मामला दर्ज करवाया कि 22 जनवरी को उसके घर के गेट के तालेे टूटे हुए मिले। एक अन्य परिवादिया निशा सिंह ने रिपोर्ट दी कि 8 फरवरी को उसके घर से चोरों ने नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। इसी तरह कृष्णकांत ने 13 फरवरी को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके मकान केके कॉलेानी से अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर 25 हजार की नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। एक अन्य परिवादी सोहन सिंह ने 19 फरवरी को रिपोर्ट देते हुए बताया था कि अज्ञात चोरों ने उसके घर से सोने, चांदी के गहने चोरी कर ले गए। इस पर पुलिस टीमों ने मामले दर्ज कर जांच शुरू की और चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी चैक किए और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। जिसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्धों की टॉवर लोकेशन व तकनीकी साक्ष्यों को जुटाते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में की गई चोरी के मामलों में 7 लोगों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी रात में बाइक लेकर घूमते हैं और बंद पड़े सूने मकानों जिसमें मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ होता उस घर को टारगेट करते थे। आरोपी दीवार फांदकर घर में घुसकर लोहे के सरियों से तालों को तोड़ते और चोरी करते।
पुलिस के अनुसार, अगर किसी घर में आभूषण नहीं मिलते तो आरोपी दूसरे मकानों को टारगेट करते थे। आरोपियों ने बीकानेर और नागौर जिले में करीब 15-20 चोरी की वारदातों को स्वीकार किया है। पुलिस ने चोरी के मामलों में शिवबाडी के रहने वाले विकास उर्फ भैरू पुत्र अशोक कुमार, नागौर के कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले नदीम पुत्र नानु खां, शिवबाडी निवासी निखिल तेजी पुत्र मुकेश तेजी, गंगाशहर क्षेत्र निवासी अजीज उर्फ रोकी पुत्र मनफूल खां, सदर थाना क्षेत्र में रहने वाले राकेश शर्मा पुत्र रमेशचंद शर्मा, कोलायत निवासी वीरेन्द्र पुत्र किसनाराम, देशनोक क्षेत्र में रहने वाले भगवानाराम पुत्र भेमाराम को अरेस्ट किया है। कार्रवाई करने वाली टीम कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, ईश्वर सिंह, झंवरलाल, इमीचंद, रामावतार, हरफूल, राजाराम, सुनील, गणेश, सीमांत, राजाराम, प्रभुराम शामिल रहे। कांस्टेबल सीमांत की आरोपियों की पहचान करने में विशेष भूमिका रही।


