Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर : लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पासवान की जयंती पर लगाए पौधे,...

बीकानेर : लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पासवान की जयंती पर लगाए पौधे, देखें वीडियो…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान की जयंती पर बीकानेर में सोमवार को लोजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया।

Preview YouTube video लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान की जयंती पर लगाए पौधे : रमजान मुगल

पासवान की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के लिए प्रदेश सचिव मंजूर कलाकार एवं जिलाध्यक्ष रमजान मुगल के नेतृत्व में रतनबिहारी पार्क में पौधे लगाए गए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के साथ पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

लोजपा जिलाध्यक्ष मुगल ने रामविलास पासवान को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि पासवान राष्ट्रसेवा को समर्पित राजनेता थे,अपने राजनीतिक जीवन काल में उन्होंने सदैव जरुरतमंदों की आवाज बुलन्द की।

मंजूर कलाकार ने कहा कि पासवान सच्चे नेता थे। पौधारोपण कार्यक्रम में लोजपा के जिला सचिव कुलदीप तंवर,उपाध्यक्ष नावेद सिद्दकी, महासचिव सरदार जोगेन्द्र सिंह, विक्रम, तारीक अहमद, शैलेन्द्र सिंह राठौड़, मोहम्मद अयूब, पर्यावरण प्रेमी विद्यासागर, पूर्व पार्षद श्याम चायल, आसूसिंह, राजकुमार खडग़ावत सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!