Thursday, June 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : पर्यावरण संरक्षण के लिए किया पौधरोपण...

बीकानेर : पर्यावरण संरक्षण के लिए किया पौधरोपण…

बीकानेर Abhayindia.com भोलासर की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया। इसमें विद्यार्थियों और शैक्षणिक स्टाफ ने भागीदारी निभाई। स्कूल परिसर में 60 पौधे लगाए गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य नरेश पोपली ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षक उमेश बोहरा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरुरी है। इस मौके पर अशोक व्यास, अनिल चांगरा, भुवनेश्वर सिंह भाटी आदि ने पौधरोपण किया।

- Advertisment -

Most Popular