Hometrendingबीकानेर पंचायतीराज चुनाव-2026 : 41 जिला परिषद वार्डों में कांग्रेस के प्रभारियों...

बीकानेर पंचायतीराज चुनाव-2026 : 41 जिला परिषद वार्डों में कांग्रेस के प्रभारियों की नियुक्ति

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी देहात, बीकानेर ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिले के सभी 41 जिला परिषद वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों की चुनावी रणनीति को मजबूती देने के लिए वार्डवार प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

Bikaner Panchayat Chunav 2026

जारी निर्देशों के अनुसार, नियुक्त सभी प्रभारी अपने-अपने जिला परिषद वार्डों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को विजयश्री दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही, उन्हें अपने क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों का समन्वय करने, प्रत्याशियों की मदद करने तथा समय-समय पर जिला कांग्रेस कमेटी को प्रगति रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है।

पंचायतीराज चुनाव 2026 के अंतर्गत जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में संगठनात्मक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी देहात, बीकानेर द्वारा एक संचालन समिति का भी गठन किया गया है।

यह समिति चुनाव संबंधी कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, संगठनात्मक समन्वय और चुनावी गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी निभाएगी। समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आपसी समन्वय और सामूहिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा संगठन की ओर से समय-समय पर जारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular