Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingबीकानेर : ऑक्सीजन मित्र’ कैप पहनाकर नर्सिंग विद्यार्थियों को सौंपी ऑक्सीजन अपव्यय...

बीकानेर : ऑक्सीजन मित्र’ कैप पहनाकर नर्सिंग विद्यार्थियों को सौंपी ऑक्सीजन अपव्यय रोकने की जिम्मेदारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com नगर निगम आयुक्त ए.एच. गौरी ने मंगलवार को एमसीएच विंग के वार रूम में नर्सिंग विद्यार्थियों को ‘ऑक्सीजन मित्र’ कैप पहनाकर ऑक्सीजन का अपव्यय रोकने की जिम्मेदारी सौंपी।

 

निगम आयुक्त ने कहा कि कोविड संक्रमण के दौर में ऑक्सीजन जीवनदायिनी है, किसी भी स्थिति में इसका अपव्यय नहीं हो तथा प्रत्येक मरीज को आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन मिले, इसके मद्देनजर जिला कलक्टर के निर्देशानुसार यह पहल की गई है। ऑक्सीजन मित्र के रूप मेें नियुक्त नर्सिंग विद्यार्थी अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई पर नजर रखें। कोविड मरीजों को आवश्यकता के अनुरूप ऑक्सीजन सप्लाई होती रहे तथा जरूरत नहीं होने की स्थिति में इसका अपव्यय नहीं हो। इस दौरान डाॅ शंकर लाल जाखड़ व कपिल पारीक मौजूद रहे।
AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!