Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : सौ करोड़ वैक्सीन डोज का आंकड़ा छूने पर रांका ने...

बीकानेर : सौ करोड़ वैक्सीन डोज का आंकड़ा छूने पर रांका ने मनाई खुशी, मिठाइयां बांटी…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग में भारत में सौ करोड़ डोज का आंकड़ा छूने पर भाजपा में खुशी का माहौल है। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने गुरुवार को अपने समर्थकों सहित खुशी जाहिर की। रांका ने गुरुवार शाम को पब्लिक पार्क रोड पर मिठाइयां बांटी। उन्होंने कहा कि आज भारत ने एक बड़ा इतिहास रच दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत में टीकाकरण का आंकड़ा गुरुवार को 100 करोड़ को पार कर गया। सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन प्रदान कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश सहसंयोजक रांका ने इस उपलब्धि के लिए देशवासियों को शुभकामनाएं दी। भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि रांका के नेतृत्व में पब्लिक पार्क, म्यूजियम रोड पर राहगीरों को मिठाई खिला कर व देशभक्ति गीतों के साथ वैक्सीनेशन के 100 करोड़ पार जाने पर जश्न मनाया गया।

इस दौरान सुषमा बिस्सा, आशा पारीक, राजेन्द्र व्यास, रमेश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, कुलदीप यादव, मनोज पडि़हार, गौरीशंकर देवड़ा, महेश कल्ला, घनश्याम रामावत, टेकचन्द यादव, लोकेश छाबड़ा, मोहम्मद ताहिर, भगवतीप्रसाद गौड़, आनन्द सोनी, शंभु गहलोत एवं प्रणव भोजक आदि जश्न में शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!