Tuesday, May 7, 2024
Hometrendingबीकानेर : देश में विशिष्ट पहचान रखता है ओलम्पिक सावा...

बीकानेर : देश में विशिष्ट पहचान रखता है ओलम्पिक सावा…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

शिक्षा मंत्री ने किया परशुराम सेवा समिति कार्यालय का उद्घाटन, सावे में मिलेगी रियायती दरों पर खाद्य सामग्री

बीकानेर abhayindia.com abhayindia.com शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने शनिवार को परशुराम सेवा समिति के गोकुल सर्किल स्थित कार्यालय का उद्घाटन किया। समिति द्वारा पुष्करणा ब्राह्मण समाज के ओलम्पिक सावे के दौरान खाद्य सामग्री रियायती दर पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

इस दौरान डॉ. कल्ला ने कहा कि पुष्करणा ब्राह्मण समाज का ओलम्पिक सावा देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। इस दौरान बड़ी संख्या में सामूहिक विवाह होते हैं। राज्य सरकार की ओर से पूरे शहरी परकोटे को छत मानते हुए इस दिन परिणय सूत्र में बंधने वालों को अनुदान उपलब्ध करवाया जाता है। नई पीढ़ी को इस परम्परा को बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि परशुराम सेवा समिति की ओर से लगभग एक दशक से नवविवाहितों को अनुदान उपलब्ध करवाने के साथ रियायती दर पर राशन सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनुदान योजना प्रारम्भ की गई है। इसका योजना का लाभ लिया जाए। उन्होंने कहा कि ओलम्पिक सावे के मद्देनजर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध सुनिश्चित कर दी जाए।

परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष नवरतन व्यास ने बताया कि संस्था को अब तक अनुदान के 73 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। रविवार को भी इसके लिए आवेदन किए जा सकेंगे। वहीं विवाह निमंत्रण पत्र के आधार पर रियायती दर पर गेहूं, चीनी, घी और तेल उपलब्ध करवाने का कार्य भी रविवार से शुरू किया जाएगा।

इस दौरान नगर विकास न्यास सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित, नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, डॉ. बाल नारायण पुरोहित, राजेश चूरा, रमेश व्यास, कन्हैयालाल कल्ला, अरुण व्यास, श्रीलाल व्यास श्रीभा, डॉ. राहुल हर्ष, नथमल व्यास, रामदेव छंगाणी, सत्यनारायण बोहरा, नवनीत पुरोहित, अशोक पुरोहित, शिवकुमार व्यास, भंवर पुरोहित, राजकुमार किराडू, रमेश शर्मा, विष्णु दत्त व्यास, श्रीनारायण जोशी, दुर्गादास छंगाणी, कैलाश कुमार पुरोहित, गिरिराज ओझा, बलदेव व्यास, सांवरलाल रंगा, मनमोहन कल्ला, श्रवण पुरोहित, किशोर पुरोहित, पूनम चंद जोशी, सूर्य कुमार व्यास आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular