Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : आरपीवीटी प्रवेश के लिए ऑफ लाइन काउंसलिंग जारी...

बीकानेर : आरपीवीटी प्रवेश के लिए ऑफ लाइन काउंसलिंग जारी…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरabhayindia.com वेटरनरी विश्वविद्यालय के संघटक एवं सम्बद्ध वेटरनरी कॉलेजों में उपलब्ध सीटों पर बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. डिग्री पाठ्यक्रम (सत्र 2021-22) में प्रवेश आवंटन के लिए ऑनलाईन काउंसलिंग कर अलग-अलग महाविद्यालयों में सीट आवंटन पश्चात् प्रमाण-पत्र सत्यापन कर शुल्क जमा करवाने के लिए व्यक्तिगत रूप से बीकानेर वेटरनरी कॉलेज में बुलाया गया है।

चेयरमैन स्नातक प्रवेश मण्डल प्रो. आर.के. सिंह ने बताया कि बी.वी.एस.सी. एंड ए.एच. सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय के तीन सघंटक महाविद्यालयों वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर, वेटरनरी कॉलेज, नवानियां उदयपुर एवं पी.जी.आई.वी.ई.आर. जयपुर के साथ-साथ, अपोलो कॉलेज ऑफ वेटरनरी मेडिसिन, जयपुर, एम.जे.एफ. वेटरनरी कॉलेज चोमू, अरावली वेटरनरी कॉलेज, सीकर, एम.बी. वेटरनरी कॉलेज, डूंगरपुर, महात्मा गांधी वेटरनरी कॉलेज भरतपुर , आर. आर. कॉलेज ऑफ वेटरनरी एण्ड एनिमल साइंस, देवली (टोंक) सम्बद्ध प्राइवेट वेटरनरी महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है।

इन महाविद्यालयों के लिए प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को उनके आर.पी.वी.टी. 2021 की मेरिट, ऑनलाईन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म में चुने महाविद्यालयों की प्राथमिकता एवं आरक्षित कोटे के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। सक्षम अभ्यर्थियों का ऑफलाईन काउंसलिंग में प्रमाण-पत्र जाँच एवं फीस जमा करवाने के पश्चात् प्रवेश सुनिश्चित किया जायेगा। इन महाविद्यालयों में रिक्त रही सीटों के लिए अगली ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को पूर्व में सूचित कर दिया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!