Monday, April 21, 2025
Hometrendingबीकानेर : आवारा पशुओं से नहीं मिल रहा निजात, महिला कांग्रेस अध्यक्ष...

बीकानेर : आवारा पशुओं से नहीं मिल रहा निजात, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया रोष, किया प्रदर्शन…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com आवारा पशुओं ने शहर में आंतक मचा रखा है। आए दिन इनकी चपेट में आने से दुर्घटनाएं होती है। इसके बावजूद जिम्मेवार नगर निगम उदासीनता बरत रहा है। हालात से खफा शहर कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़ ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय के आगे विरोध प्रदर्शन कर रोष जताया।

गौड़ ने कहा की त्योहारों पर भी शहर की सफाई व्यवस्था चौपट रही, जगह-जगह कचरे के ढेर रहे। वहीं शहर में कई स्थानों पर नालियां ओवर फ्लो रहती है, तो सीवरेज चेम्बर खुले पड़े, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
शहर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में निगम कार्यालय पहुंचे कार्यकताओं ने रोष जाहिर किया।

निगम आयुक्त का घेराव करते हुए गौड़ ने कहा कि शहर के 80 वार्डों में बेसहारा गोवंश घूम रहे हैं, इसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती आ रही है। कई नागरिकों की जान भी जा चुकी है। इसके बाद भी निगम प्रशासन कुंभकरणी नींद मुख्य मार्गों पर आवारा सांडों का जमावड़ा रहता है। नगर निगम बने 10 साल से अधिक का समय बीत चुका है, इसके बाद भी कोटगेट, तुलसी सर्किल, दुर्गादास सर्किल, सब्जी मंडी पूगल रोड, गोगा गेट, जयनारायण व्यास कॉलोनी, केईएम रोड, रानी बाजार, जेलवेल रोड सहित लगभग सभी वार्डों में आवरा गोवंश, सांड घूम रहे हैं, लोग इनकी चपेट में आ जाते है। गौड़ ने आयुक्त को एक ज्ञापन देकर आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की मांग रखी।  यही नहीं सफाई माकूल नहीं होने से मच्छरों का जमावड़ा रहता है। शहर में डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी फैली हुई है। यह बीमारी लोगों के जीवन पर भारी पड़ रही है। गौड़ ने मांग उठाई कि शहर के हर वार्ड में सफाई व्यवस्था जल्द से सुचारू की जाए। साथ ही फोगिंग करवाई जाए।

इस संबंध में उन्होंने जिला कलक्टर को भी कार्यवाही करने लिए पत्र लिखा है। प्रदर्शन में मुमताज बानो, आशा स्वामी, किरण गौड़, सरोज सरगरा, मनु बानो, मंजू गोस्वामी, पार्वती गुसाई, मुमताज शेख, पार्षद आनंद सिंह सोढ़ा सहित लोग शामिल हुए।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular