Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर : किराड़ू सचिव मनोनीत, जिला उद्योग संघ की कार्यकारिणी का विस्तार

बीकानेर : किराड़ू सचिव मनोनीत, जिला उद्योग संघ की कार्यकारिणी का विस्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरabhayindia.com जिला उद्योग संघ की पहली कार्यकारिणी बैठक रविवार को रखी गई।

इस दौरान नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमे अध्यक्ष् डीपी पचीसिया ने विरेन्द्र किराड़ू को सचिव और के.के मेहता को सह सचिव, पारस डागा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। अध्यक्ष डीपी पचीसिया ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद की गरिमा को बनाए रखते हुए सदेव बीकानेर के औद्योगिक विकास के लिए तत्पर रहना होगा एवं सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को टीम भावना से कार्य करते हुए पूरे बीकानेर संभाग के औद्योगिक हित के लिए प्रयास जारी रखने होंगे।

कार्यकारिणी मे सहवरण सदस्यों में हनुमान झंवर, चंपकमल सुराणा, श्रीराम सिंघी एवं अशोक गहलोत को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम जयपुर से आए पूर्व पीबीएम अधीक्षक डॉ. विनोद बिहाणी, जगदीश प्रसाद वर्मा ने कार्यकारिणी का स्वागत किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष नरेश मित्तल, सुरेंद्र जैन, कार्यकारिणी सदस्य विनोद गोयल, शिवरतन पुरोहित, के.के. मेहता, दिलीप रंगा, अरुण झंवर, चंद्रप्रकाश नौलखा, राजाराम सारडा, किशनलाल बोथरा, विमल चौरडिय़ा, विजय चांडक, मनीष तापडिय़ा, महावीर दफ्तरी आदि शामिल हुए।

एसवी ग्रुप ऑफ स्कूल के सीईओ आदित्य स्वामी, स्वामी आरएन के निदेशक पार्थ मिश्रा, नीरज श्रीवास्तव, पूनम चौधरी, बिंदु बिश्नोई, ज्योति खत्री, श्वेता दाधीच, अंजुम भाटी, खुशबू झा, अंजू दीक्षित, प्रियंका भटनागर बिन्नी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!