Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : पारीक प्रगतिशील संस्था के अध्यक्ष मनोनीत...

बीकानेर : पारीक प्रगतिशील संस्था के अध्यक्ष मनोनीत…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com प्रगतिशील पारीक संस्था की बैठक रविवार को जयपुर रोड स्थित कुलदेवी शक्ति पीठ में आयोजित की गई।

इस दौरान संस्था के चुनाव, होली स्नेह मिलन ओर सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा की गई। इसमें सर्वसम्मति से गंगासहाय पारीक को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार पारीक,आशाराम जोशी और रमेश पारीक ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

कुंदनमल बोहरा ने कहा कि उम्ममीद है नवीन अध्यक्ष सबको साथ लेकर चलेंगे और समाज के लिए कुछ न कुछ करेंगे। महामंत्री आनंद पारीक ने बताया कि समाज ओर संगठन की परंपरा के अनुरूप अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध होना स्वागत योग्य है। बैठक में डा. शिव प्रसाद जोशी,एडवोकेट रमेश पारीक,सत्यनारायण शर्मा,किशन पारीक,गोविंद पारीक,अशोक शर्मा,सुशील पारीक,रामनिवास पारीक, डॉ.मनोज तिवाड़ी, रमेश पारीक,आशाराम जोशी,कुंदनमल बोहरा,घनश्याम पारीक,आनंद पांडिया ओर उत्तम पारीक सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!