HometrendingBikaner News : 65 दिनों की पैदल चारधाम यात्रा कर बीकानेर लौटने...

Bikaner News : 65 दिनों की पैदल चारधाम यात्रा कर बीकानेर लौटने पर अभूतपूर्व स्वागत

Bikaner. Abhayindia.com बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री ६५ दिनों की चार धाम पैदल यात्रा करके लौटने पर यात्रियों का अभूतपूर्व स्‍वागत किया गया। जस्सूसर गेट से पारीक चौक तक ढोल, ताशों, नगाड़ों के साथ-साथ पुष्प वर्षा से शानदार स्वागत किया गया।

पैदल यात्री के जत्थे में धनराज तिवाड़ी, जगदीश तिवाड़ी, घनश्याम पारीक, किशन मुरारी शर्मा, त्रिलोकचन्द सुथार, बाबूलाल सुथार, गिरधारी सुथार, संग्राम चौधरी, रवि चौधरी, केदार सुथार पैदल यात्रियों के साथ सेवादार रहे साजन, गिरधारी पंचारिया, मनोज जोशी, गौरीशंकर शांतिलाल आदि का स्‍वागत किया गया। इसी क्रम में जगदीश तिवाड़ी का चारधाम पैदल यात्रा सम्पूर्ण करने पर पारीक रेडियो सेंटर गोगागेट पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular