HometrendingBikaner News : मुख्‍यमंत्री गहलोत को दिखाए काले झंडे, मुर्दाबाद के नारे...

Bikaner News : मुख्‍यमंत्री गहलोत को दिखाए काले झंडे, मुर्दाबाद के नारे लगाए

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आज बीकानेर दौरे के दौरान कुछ लोगों ने उनके काफिले को काले झण्डे दिखा कर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।

सीएम के वाहनों का काफिला बोथरा चौक से सुजानदेसर राम झरोखा कैलाश धाम जा रहा था इस दौरान भाजयुमो के कार्यकर्ताओं मुख्यमंत्री गहलोत के काफिले को काले झण्डे दिखा दिए। अचानक काफिले के सामने आए इन कार्यकर्ताओं को वहां तैनात पुलिसकर्मी रोक कर किनारे ले गए। बताया जा रहा है कि चार युवकों को निगरानी में भी ले लिया गया है।

आपको बता दें कि भाजयुमो शहर अध्यक्ष वेद व्यास पर पुलिसकर्मी आज सुबह से ही निगरानी रख रहे थे। करीब दो साल पहले भी वेद व्‍यास ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सादुल क्लब के आसपास काले झंडे दिखाने का प्रयास किया था। ऐसे में शनिवार सुबह से ही पुलिसकर्मी उन पर नजर बनाए हुए थे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular