Sunday, May 3, 2026
HometrendingBikaner News : रामदेवरा पदयात्रियों की सेवा के लिए न्यू तरूण मण्डल...

Bikaner News : रामदेवरा पदयात्रियों की सेवा के लिए न्यू तरूण मण्डल का जत्‍था हुआ रवाना

AdAdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com बाबा रामदेव जातरुओं की सेवा के लिए न्यू तरूण मण्डल का सेवा दल आज नत्थूसर बास स्थित प्रधान कार्यालय से बाबा रामदेव की पूजा अर्चना कर रवाना हुआ। इस अवसर पर प्रस्थान गौतम सेठिया, महावीर रांका, मुकेश पंवार, शिवशंकर बिस्सा, झुमरमल सोनी, जेठमल सांखला, ओमप्रकाश राठी, महावीर सांखला, राहुल देव, उमेश महादेव सांखला, मोहन गाट सहित समिति के‌ पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

अध्यक्ष सुरेश सांखला ने बताया कि नगर बीकाना में अमन शान्ति भाईचारे की प्रार्थना लेकर समिति नर सेवा नारायण सेवा को ध्येय मानते हुए सर्वधर्म पदयात्रियों के लिए छब्बीसवीं वार विशाल भण्डारा आयोजित करने के लिए प्रस्‍थान किया है।

कोषाध्यक्ष श्याम सांखला ने बताया कि समिति अपने‌ पदाधिकारियों एवं इष्टमित्रों के आर्थिक सहयोग से वर्ष 1998 से लगातार नि:शुल्क भण्डारा आयोजित करती रही‌ है।

वरिष्ठ सदस्य शिवशंकर सांखला ने बताया कि जैसलमेर मार्ग पर रानेरी के पास 79 किलोमीटर पर दिनांक 13 सितम्बर 2023 से 19 सितम्बर‌ तक व जालोखा गांव (रामदेवरा) डालीबाई मन्दिर के सामने स्थित समिति की धर्मशाला में 19 से 25 सितम्बर‌ 2तक नि:शुल्क भण्डारे का आयोजन‌ होगा। युवा सदस्य राहुल व उमेश ने कहा कि भण्डारे के सम्पूर्ण आयोजन मे पन्द्रह से बीस हजार लोगों का भोजन तैय्यार किया जाएगा। सचिव प्रहलाद जाखड ने‌ भोजन मे देशी धी एवं उच्च गुणवत्ता के तेल‌ व मसालों के‌ प्रयोग से अवगत करवाया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!