HometrendingBikaner News : मुकेश आचार्य बीकानेर भाजपा के मीडिया संयोजक, राजपुरोहित-पुजारी सह...

Bikaner News : मुकेश आचार्य बीकानेर भाजपा के मीडिया संयोजक, राजपुरोहित-पुजारी सह संयोजक नियुक्‍त

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार भाजपा मीडिया विभाग ने अपने प्रदेश कार्यकारिणी एवं संभाग संयोजकों व सह संयोजकों की घोषणा कर दी है।

भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने अपनी कार्यकारिणी में दो सह संयोजक, एक डिबेट प्रभारी, एक कार्यालय प्रभारी, सोलह सदस्य, सात संभाग संयोजक, नौ सह संयोजक बनाये हैं। बीकानेर संभाग में मुकेश आचार्य को संयोजक, ओम राजपुरोहित व राहुल पुजारी को सहसंयोजक बनाया है। आचार्य भाजपा मीडिया विभाग में पिछले 12 वर्षों से विभिन्न दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं और पिछले पांच साल से इसी पद पर कार्यरत थे। पार्टी ने उन्हें फिर बीकानेर संभाग संयोजक के पद पर नियुक्त किया है। ओम राजपुरोहित भी भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी में विभिन्न पदों कार्यरत रहे हैं। आचार्य एवं राजपुरोहित ने प्रदेश एवं जिला संगठन का आभार व्यक्त किया है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular